मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना पोर्टल में युवाओं के पंजीयन का आज करेंगे शुभारंभ राज्य स्तरीय कार्यक्रम रवीन्द्र भवन में

भोपाल :

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पंजीकृत औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ऑन जॉब ट्रेनिंग की सुविधा के लिए शुरू की गई “मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना” के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आवेदकों की पंजीयन प्रक्रिया का रवीन्द्र भवन भोपाल में दोपहर 12 बजे शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान एक युवा का पोर्टल पर पंजीयन फॉर्म भरवायेंगे और उसे योजना की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री कॉलेज की छात्र-छात्राओं से संवाद भी करेंगे।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा और ऊर्जा विभाग के हितग्राही सहित लगभग 1600 युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम का सभी कॉलेज, स्कूल और तकनीकी शिक्षा के संस्थानों पर सीधा प्रसारण होगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म, ट्विटर, फेसबुक तथा यू-ट्यूब पर किया जायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |