शाजापुर, 02 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने गौवंश के अवैध रूप से परिवहन करने के उपयोग में लाये गये एक वाहन का अधिहरण के आदेश दिये है। विगत 30 मई 2023 को गौवंश के अवैध रूप से परिवहन में जप्त किए गए वाहन बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 12- जीए 1905 को अधिहरण करने के आदेश दिये हैं। साथ ही आदेश के विरूद्ध अपील अवधि 30 दिवस व्यतीत होने के बाद उक्त वाहन को नीलाम करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी शाजापुर को आदेश दिया गया है।