जनता ने देर रात विधायक के निवास का किया घेराव, छज्जे पर टंगे नजर आएं मंत्री जी, जानें क्या है पूरा माजरा

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक जी घर की छत पर खड़े दिखाई दे रहे है और नीचे जनता अपनी परेशानी लेकर उनके घर का घेराव करने आई हुई है। ये वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। इस वीडियो में भारी मात्रा में रहवासी दिखाई दे रहें है जो विधायक के घर का घेराव करने आएं है। किसी ने ये वीडियो अपने कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया अब ये वीडियो सेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो वहीं इस मामलें में अब कांग्रेस ने विधायक को आड़े हाथ लिया है।

 दरअसल, रीवा में हल्की बारिश ने ही बिजली विभाग की पोल खोल दी। थोड़ी सी बारिश से आधे शहर में ब्लैक आउट की स्थिति बन गई। बिजली ठप्प होने के चलते लोगों ने परेशान लोगों ने हंगामा कर दिया। सप्लाई बहाल नहीं होने पर रात के डेढ़ बजे विधायक के घर पहुंच निवास का घेराव किया। कई मोहल्लों में दूसरे दिन बिजली सप्लाई बहाल होने पर लोगों ने आधी रात तक निवास पर बवाल काटा। बारिश में मेंटेनेंस में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी है।

बिजली बहाल नहीं होने पर कई लोग कार्यालय पहुंचे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने सीधे पूर्व मंत्री और रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला के घर की तरफ कूच कर दिया। रात करीब डेढ़ बजे घर पर लोगों की भीड़ लगी रही। पूर्व मंत्री छत पर लोगों के सामने आए। उन्होंने जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल कराने का आश्वासन दिया। विभाग के अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए। इसके बाद सुधार कार्य में तेजी आई। आसपास के मोहल्लों की बिजली हालांकि जल्द ही बहाल हो गई। इसके बाद ही पूर्व विधायक के घर से भीड़ छंटी।

वहीं इस मामले में कांग्रेस ने विधायक राजेंद्र मिश्र पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पीसीसी चीफ के सल्हाकार पीयूष बबेले ने ट्वीट कर लिखा कि “ये है रीवा भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ल जी। जब जनता बिजली कटौती के मुद्दे पर इनसे मिलने गयी महाशय छत से नहीं उतरे,जनता इन्हें सबक सिखाने का आश्वासन दे आयी है।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |