डांस करते करते डांसर को गोद में उठाकर टीचर ने पार की अश्लीलता की हदें, विभाग ने पूछा तो दी ऐसी सफाई कि हो गया निलबिंत

छतरपुर: पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें जिले के शासकीय विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने एक कार्यक्रम में डांस करते करते सबके सामने डांसर को गोद में उठा लिया था। डांसर ने इस बात का विरोध भी किया था। वीडियो वायरल हुआ तो विभाग ने इसके लिए उनसे जवाब मांगा था। इस मामले में संबंधित टीचर ने सफाई दी थी कि डांसर के साथ नजर आने वाला व्यक्ति वह नहीं बल्कि उसकी तरह दिखने वाला उसका छोटा भाई है।

●मामले में आया नया मोड़…

जहां अब इस मामले में नया मोड़ आया है, दरअसल जब विभाग द्वारा वीडियो की जांच गई तो पता चला कि शिक्षक द्वारा दी गई सफाई झूठी है और वीडियो में उसका भाई नहीं बल्कि वह स्वयं ही दिखाई दे रहा है। जांच पूर्ण होने के बाद विभाग ने संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

●यह है पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक जो वीडियो सामने आया था। उसमें बड़ामलहरा क्षेत्र के ग्राम माखनखेड़ा की माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक राममिलन लोधी शादी समारोह के दौरान नृत्यांगना को गोद में उठाकर नृत्य करते नजर आ रहे थे। वीडियो में यह भी दिख रहा था कि जिस नृत्यांगना को उन्होंने गोद में उठाया है। वह उनका विरोध भी कर रही थी।

●शिक्षक राममिलन की सफाई झूठी…

वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शिक्षक के नाम पर नोटिस जारी कर स्पष्टिकरण मांगा गया। शिक्षक राममिलन लोधी ने अपनी सफाई में बताया कि वे इसी गांव के निवासी हैं। इसलिए गांव में कई लोगों से उनकी रंजिश है जिसके चलते उसे इस मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में वह नहीं बल्कि उनका हमशक्ल भाई नंदकिशोर है।

●सत्यता सामने आने और निलंबित…

राममिलन लोधी द्वारा दी गई सफाई के बाद वायरल वीडियो की सत्यता जानने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एमके कौटार्य ने 2 सदस्यीय जांच टीम गठित की। उक्त टीम ने बारीकी से मामले की जांच की तो यह सिद्ध हो गया कि वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति शिक्षक राममिलन लोधी ही है। सत्यता सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक राममिलन लोधी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विद्यालय खड्डी विकासखण्ड गौरिहार निर्धारित किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |