दंगे रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ को भेजें फ्रांस, इस शख्स ने ट्विटर पर लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस द्वारा एक लड़के को गोली मारे जाने की घटना के बाद पूरे देश में लगातार चार दिनों से लोग बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान देशभर में भारी हिंसा और आगजनी भी जारी है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन हिंसा बेकाबू होती जा रही है। ऐसे में खुद को जर्मनी के एक सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट बताने वाले शख्स ने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ को टैग करके कहा है कि दंगे रुकवाने के लिए उन्हें फ्रांस भेजा जाए।

ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ से मांगी मदद

फ्रांस में लगातार चार दिनों से जारी दंगों के बीच खुद को जर्मनी के एक सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर जॉन कैम बताने वाले ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “फ्रांस में जारी दंगों को काबू करने के लिए भारत को योगीआदित्यनाथ को जरूर भेजना चाहिए और वह 24 घंटे में हालात पर काबू पा लेंगे।” हालांकि इस ट्विटर अकाउंट की सत्यता की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता है। ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर कई सारे लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

हिरासत में 600 से ज्यादा दंगाई, 200 पुलिस वाले घायल

फ्रांस में प्रदर्शनकारी सड़कों को ब्लॉक कर रहे हैं, आगजनी कर रहे हैं और इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों पर पटाखे भी फेंक रहे हैं। फ्रांस की पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं। इतना ही नहीं, करीब 600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प की घटनाओं में 200 पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

क्यों जल रहा फ्रांस

गौरतलब है कि मंगलवार को ट्रैफिक चेकिंग के दौरान 17 वर्षीय नाहेल की हत्या का वीडियो सामने आया है। इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है और लोग काफी आक्रोशित हैं। इस घटना के बाद फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़क उठे और जगह-जगह आगजनी की घटनाएं हुईं। लोगों का विरोध प्रदर्शन कल तीसरी रात भी जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उपनगर क्लिची-सूस-बोइस के सिटी हॉल में आग लगा दी और ऑबर्विलियर्स में एक बस डिपो को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि पेरिस के कई इलाकों में लोगों के समूहों ने सुरक्षा बलों पर पटाखे फेंके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |