ग्वालियर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को चंद ही महीने का वक्त बाकि है। ऐसे में अपनी जमीन तलाशने और थर्ड फ्रंट बनने की जद्दोजहद में लगी आम आदमी पार्टी अब जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में माहौल बना रही है। इसी कड़ी में आज दिल्ली के सीएम और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ग्वालियर के दौरे पर आ रहें है। वे यहां से चुनावी शंखनाद करने जा रहे है। इससे पहले अप्रैल में दोनों दिग्गजों ने राजधानी भोपाल मे शक्ति प्रदर्शन किया था।
आज ग्वालियर में आम आदमी पार्टी अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। मेला मैदा ने में रैली के बाद सभा का आयोजन किया जाएगा। केजरीवाल की ये सभा आज 3 बजे होने जा रही है। यहां सीएम केजरीवाल रैली को संबोधित करेंगे तो वहीं सीएम मान रैली में शामिल होंगे। प्रदेश में तीरसे विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश में लगी आम आदमी पार्टी आज चुनावी शंखनाद कर महारैली निकालेगी। बता दें आज पार्टी दिग्गज मध्यप्रदेश में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।