गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए लोग, पुलिस ने ऐसे किया भांडाफोड़

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के लक्ष्मीनारायण गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए सेक्स का कारोबार पकड़ा है। ये गोरख धंधा गेस्ट हाउस संचालक और दलाल मिलकर चला रहे थे। गेस्ट हाउस के कमरे से युवती सहित ग्राहक भी पकड़ा गया है। अब युवती बता रही है दलाल 5 हजार में बुकिंग लेता है। इसमें तीन हजार रुपया उसका और गेस्ट हाउस मालिक का हिस्सा रहता है। उसकी तरह कई युवतियां इस धंधे में शामिल हैं। दलाल ग्राहक को युवतियों के फोटो दिखाकर उनकी बुकिंग करता था। वहीं पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल महाराजपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण गेस्ट हाउस रामप्रताप तोमर निवासी अंबाह का है। यहां सेक्स का धंधा पकड़ने के लिए महाराजपुरा थाने के सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा गया था। रामप्रताप ने सिपाही से बेधड़क कहा जगह उसकी रहेगी इसमें 5 हजार रुपया खर्चा आएगा। युवती का इंतजाम कल्लू उर्फ राहुल उपाध्याय निवासी अंबाह करेगा। कल्लू को बुलाकर उससे बात भी कराई।

सौदा पूरा होने पर सिपाही ने इशारा कर दिया जिसके बाद पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस पर दबिश दी। यहां कमरे से युवती के साथ श्यामसुंदर राठौर निवासी मुरैना आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए। सेक्स कारोबार में पकड़ी युवती इलाहबाद की रहने वाली है। उसने खुलासा किया लक्ष्मीनारायण गेस्ट के अलावा अलकापुरी में भी गेस्ट हाउस में बुकिंग के लिए ज़ाती है। कल्लू ने तीन ग्राहकों से बुकिंग की थी।

कल्लू इस धंधे की अहम कड़ी है। ग्राहक से बुकिंग होने पर वह आकर ले जाता हैं। पुलिस को आरोपियों के पास से कई युवतियों के फोटो और मोबाइल नंबर मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने युवती सहित गेस्ट हाउस संचालक, दलाल और ग्राहक के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस पकड़े गई आरोपियों से पूथताछ कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |