PM मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी बस पलटी, 24 लोग घायल

डिंडौरी: डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस (एमपी 28पी 0212) पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा घाट पर हुआ। हादसे में बस में सवार 24 लोग घायल हो गए। सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे। घाट के तीखे मोड़ पर ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और बस पलट गई। बस में 40 लोग सवार थे।

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर डॉ.राजेंद्र प्रसाद सोनी ने बताया कि बस में सवार 24 लोगों को चोटें आई हैं। 2 लोगों को आंख व अन्य जगह पर चोटें आई है। चोटिल लोगों को चार से पांच 108 वाहन से अस्पताल ले जाया गया है। जिन्हें खमरौध, बेनीबारी और सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर सरई पुलिस चौकी एवं राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी पहुंचे।

बस में सवार सभी लोग डिंडौरी जिले के धनुआ सागर गांव के हैं। यह सुबह डिंडौरी से शहडोल के लिए रवाना हुए थे। बस पलटने की सूचना मिलने पर डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि बस में सवार सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल जा रहे थे। यात्रियों को सामान्य चोट आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |