PM मोदी आम के बगीचे में खटिया पर बैठकर करेंगे संवाद, तस्वीरों में देखिए देसी अंदाज की झलक

शहडोल: PM मोदी 27 जून का शहडोल आने वाले थे। उनके स्वागत की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। लेकिन एक दिन पहले ही खराब मौसम के चलते उनका दौरा कैंसिल हो गया था। वहीं पीएम मोदी से मिलने की चाहत न तो सीएम शिवराज और न ही शहडोल वासियों में कम हुई। शासन प्रशासन और आमजन पीएम मोदी के स्वागत के लिए गर्मजोशी से जुटे हुए थे। आज आखिरकार पीएम मोदी शहडोल आने वाले हैं। ऐसे में आदिवासी जिले में उनके स्वागत के लिए देसी अंदाज में तैयारी कर रखी है। स्वागत में ऐसी ऐसी पारंपरिक चीजें रखी गई है जिन्हें देखकर आपकी रूह खुश हो जाएगी।

रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का करेंगे समापन

आज पीएम मोदी शहडोल में रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन की शुरुआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में आयुष्मान हितग्राहियों को कार्ड वितरण करेंगे।

पकरिया में आम के बगीचे में खटिया पर बैठकर करेंगे संवान

मौसम ने साथ दिया तो पीएम मोदी शहड़ोल के ग्राम पकरिया में आम के बगीचे में जन जातीय समुदाय के लोगों के साथ भोजन कर संवाद करेंगे, जिसको लेकर प्रशासन ने एक बार फिर अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है।

कोदो-कुटकी और भात का पत्तल पर लेंगे आनंद

पीएम मोदी पकरिया गांव के जल्दी टोला में आम के बगीचे में ग्रामीण परिवेश में देशी ठाठ के साथ जन जातीय समुदाय के लोगों के साथ शीशम के बने तख़त में बैठकर कजैसे के बर्तन में मिट्टी के बर्तनों में बने आदिवासी अंचल के व्यंजनों कोदो कुटकी भात सहित अन्य व्यंजनों का आदिवासी समुदाय के चिन्हित लोगों के साथ लुफ्त उठाएंगे। साथ ही आदिवासी समुदाय के लोगों को देसी बैठक लकड़ी के बनी खाट (खटिया) में बैठाकर संवाद करेंगे।

पीएम मोदी के लिए मिट्टी के वर्तनों में बनाया खाना

पीएम मोदी जिस लकड़ी के तखत पर बैठकर देसी ठाठ में भोजन करेंगे। वह शहड़ोल जिले की खास शीशम की लकड़ी से तैयार किया गया है। इसके साथ ही जन जातीय समुदाय के लोगों के लिए भी 100 से अधिक खाट (खटिया) मंगाई गई है। खास बात यह भी है कि जिस मिट्टी के बर्तन से पीएम मोदी के लिए खाना बनाया जाएगा, वह मिट्टी के बर्तन शहड़ोल संभाग के उमरिया जिले के चंदिया गांव के मिट्टी से स्थानीय कुम्हारों द्वारा मिट्टी के बर्तन बनाए गए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |