दिग्विजय सिंह के कायल हो गए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बोले- मैं आपसे छोटा हूं, लेकिन रियली आपका अभिनंदन

भोपाल: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की तारीफों के पुल बांधे हैं। नितिन गडकरी ने खुले मंच से दिग्विजय सिंह की प्रशंसा की। नितिन गडकरी ने दिग्विजय सिंह के पैदल चलने की क्षमता पर कहा कि मैं आपसे छोटा हूं लेकिन इतना पैदल नहीं चल सकता।

दरअसल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह महाराष्ट्र के पुणे में प्राध्यापक रामकृष्ण मोरे जी के जीवन पर आधारित पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में पिंपरी चिंचवड़ पहुंचे थे। उसी कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंच पर उपस्थित दिग्विजय सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि “कितना बड़ा आश्चर्य का यह है दिग्विजय जी, मेरी तो हिम्मत नही होगी, मैं शायद आपसे छोटा हूं पर इतना आप पैदल जा सकते हैं, रियली आपका बहुत बहुत धन्यवाद, आपका अभिनंदन।”

बता दें कि नितिन गडकरी और दिग्विजय सिंह में एक बयान को लेकर तकरार देखने को मिली थी। 2014 में दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाए थे कि उनके अपनी पार्टी के MP अजय संचेती के साथ व्यावसायिक संबंध है, जिसके बाद गडकरी नेदिग्विजय सिंह पर मानहानि का केस ठोक दिया था। हालांकि बाद में मानहानि का केस होने के बाद दिग्विजय सिंह अपने बयान से पलट गए थे और नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कहा था कि उन्होंने गडकरी और MP अजय संचेती से संबंधित बयान पॉलिटिकल हीट में दिए थे, जिसमें कोई तथ्य नहीं है। इसके बाद नितिन गडकरी ने कोर्ट केस वापस ले लिया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |