खंडवा: मंदिरों के बाहर लगे अशोभनीय वस्त्र न पहनने के बैनर, संगठन बोला- हिंदू संस्कृति की रक्षा करने के लिए लगाए

खंडवा: देशभर में मंदिरों में दर्शन करने को लेकर ड्रेसकोड लागू किये जाने के बैनर पोस्टर लगने लगे हैं। मध्यप्रदेश के खण्डवा में भी मंदिरों के बाहर हिंदू जागरण मंच ने फ्लेक्स बैनर लगाए हैं जिन पर लिखा है कि, “विनम्र निवेदन महिलाएं एवं पुरुष मंदिर परिसर में अशोभनीय कपड़े जैसे जीन्स टी-शर्ट, हाफ पेंट, नाइट सूट, लोअर, बरमूडा, शार्टस् पहनकर मंदिर में प्रवेश ना करे”। बता दें कि इस तरह के बैनर पहले भी कई बड़े शहरों और मंदिरों में लगाए जा चुके हैं। हिन्दू जागरण मंच इसे लेकर जन जागरण अभियान चला रहा है। मंच का कहना है कि अभी हम लोगों को जाग्रत कर रहे हैं ताकी हिन्दुओं की संस्कृति की रक्षा की जा सके।

खंडवा में हिंदू जागरण मंच ने शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर पोस्टर, बैनर लगाए हैं, जिस पर लिखा हुआ है कि विनम्र निवेदन है कि महिलाएं एवं पुरुष मंदिर परिसर में अंग प्रदर्शक, असभ्य व अशोभनीय कपड़े जैसे जीन्स टी-शर्ट, हाफ पेन्ट, नाइट सूट, लोअर, बरमूडा, शार्टस् आदि पहनकर मंदिर में प्रवेश ना करे। भारतीय संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा में ही मंदिर में प्रवेश करें। बता दें कि ये बैनर पोस्टर ऐसे समय में लगे हैं जब गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में दर्शन करने अधिक संख्या में भक्त पहुंचते हैं। वहीँ खंडवा के प्रसिद्ध संत दादाजी धूनीवाले की समाधि स्थल पर बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी बड़ी मात्रा में आते हैं। बड़े शहरों से आने वाले श्रद्धालु अक्सर इस तरह के वस्त्र पहनते हैं जिसमें शरीर के अंग आसानी से नजर आते हैं। माना जा रहा है कि ऐसे में हिंदू संस्कृति की रक्षा और जागरण के लिए यह पोस्टर बैनर लगाए गए हैं।

मंदिरों में पोस्टर लगाने वाले हिंदू जागरण मंच के डॉ, अनीष अरझरे ने बताया कि भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए यह कदम उठाया है। हमारे देश की बहनें पाश्चात्य वेशभूषा धारण करने लगी है। मठ, मंदिरों में भी वही वस्त्र पहनकर जाने लगी है। जिससे मंदिर की मर्यादा का उल्लंघन होता है। हमारा निवेदन है कि भारतीय परिवेश को अपनाते हुए उन्ही वस्त्रों में मंदिर में प्रवेश करें। जिससे हमारी संस्कृति की रक्षा हो सके। इसी जनजागृति को लेकर हिंदू जागरण मंच के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |