राहुल गांधी की दादी ने देश पर इमरजेंसी थोप दी और वे इंग्लैंड जाकर भारत में प्रजातंत्री की बात करते है : नड्डा का कांग्रेस पर हमला

खरगोन: भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज कांग्रेस आलाकमान को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन राहुल गांधी की दादी ने देश पर आपातकाल थोप दिया, वे इंग्लैंड में जाकर भारत में प्रजातंत्री की बहाली की बात करते हैं।

 नड्डा ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पाटर्ी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। इसके पहले नड्डा का यहां एक रोड शो भी आयोजित हुआ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गांधी की दादी ने देश में आपातकाल लगाया, जिसमें भाजपा की विचारधारा के 75 हजार लोग जेल गए। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि गांधी संभवत: पढ़े-लिखे कम हैं, जिनकी दादी ने आपातकाल लगाया, वे ही इंग्लैंड में जाकर भारत में प्रजातंत्र की बहाली की बात कर रहे हैं।

 नड्डा ने कहा कि पहले भारत के प्रधानमंत्री विदेशों में जाते थे, तो पाकिस्तान, आतंकवाद और इसके चलते रुके विकास की बात होती थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं, तो उन्हें दूसरे देश राष्ट्रीय सम्मान देते हैं, लेकिन श्री मोदी की इस वैश्विक प्रशंसा से कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेशों की भाजपा सरकारें‘प्रो-रेस्पोंसिव’और‘प्रो-एक्टिव’हैं, जो जनता की अपनी तरफ से चिंता करती हैं और विपरीत परिस्थितियों में फौरन राहत पहुंचाती हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |