जल्द मां बनने वाली हैं IAS टीना डाबी…मैटरनिटी लीव के लिए लिखा लेटर

जैसलमेर की जिला कलेक्टर IAS Tina Dabi बहुत जल्द मां बनने वाली है। उनके घर में नया मेहमान आने वाला है। आगामी सितंबर माह में टीना अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। वहीं, प्रेगनेंसी को लेकर जैसलमेर की जिलाधिकारी ने राज्य सरकार से अनुरोध  किया है कि उन्हें जयपुर में फिलहाल नाॅन फील्ड पोस्टिंग दी जाए। उसके बाद वे आगामी दिनों में मैटरनिटी लीव पर रहेंगी।

बता दें कि बिते साल अप्रैल में टीना ने IAS प्रदीप गवांडे से शादी की थी यह उनकी दूसरी शादी है। वहीं आपकों बता दें कि टीना की प्रेगनेंसी की खबर का खुलसा उस समय हुआ जब वह गत माह अपने जिले में विस्थापित पाकिस्तानी नागरिकों से मिलने पहुंची थीं उस दौरान पाकिस्तानी  बुजुर्ग महिलाओं ने कलेक्टर टीना डाबी को बेटा होने का आशीर्वाद दिया था, जिस पर  टीना ने कहा कि वे बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं समझतीं. बेटी होगी तो भी चलेगी।

उधर, टीना डाबी ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए बताया, राज्य सरकार को पत्र लिखकर राजधानी जयपुर में नाॅन फील्ड पोस्टिंग देने का आग्रह किया है, ताकि इस परिस्थितियों में काम का ज्यादा प्रेशर न हो।  टीना डाबी ने कहा कि आगामी 2-3 दिन में आने वाली ट्रांसफर लिस्ट में उनका नाम आने की संभावना है। बता दें कि टीना डाबी देश की पॉपुलर आईएएस अफसर है। बड़ी संख्या में फैन्स उनको फॉलो करते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |