एम्बुलेंस प्रकरण और गैंगेस्टर एक्ट में बाराबंकी की एसीजेएम 19 और एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी और उसके 12 गुर्गों पर आरोप तय कर दिए हैं। दोनों मामलों में बीती 22 जून को पेशी हुई जिसमें आरोप तय किए गए हैं। आरोप तय होने के बाद अब ट्रायल शुरू हो चुका है। आज 30 जून को गैंगस्टर और 4 जुलाई को एंबुलेंस मामले में ट्रायल की सुनवाई होनी है। बता दें कि एंबुलेंस और गैंगस्टर मामले में आरोप तय होने के बाद मुख्तार अंसारी सहित 8 आरोपियों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी, जिसको लेकर कोर्ट ने कहा था कि यह मामला सुनवाई के लायक नहीं है। मुख्तार अंसारी समेत 8 आरोपियों द्वारा दाखिल की गई पुनर्विचार को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। आज गैंगस्टर और 4 जुलाई को एंबुलेंस मामले में ट्रायल की सुनवाई होनी है, जिसमें अब गवाही शुरू होगी।
30 जून को गैंगस्टर और 4 जुलाई को एंबुलेंस मामले में ट्रायल की होनी है सुनवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी व 12 अन्य अभियुक्तों पर जिले की दो अलग-अलग अदालतों ने आरोप निर्धारित कर दिए हैं। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विपिन कुमार यादव ने मुख्तार अंसारी, डॉ. अल्का राय सहित 13 आरोपियों के विरुद्ध एंबुलेंस प्रकरण में धोखाधड़ी, कूट रचना व क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की धारा सात के तहत आरोप तय किए। जबकि एमपी/एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 3 (1) के तहत आरोप निर्धारित किए। आज 30 जून को गैंगस्टर और 4 जुलाई को एंबुलेंस मामले में ट्रायल की सुनवाई होनी है। अब साक्ष्य और गवाही का क्रम शुरू होगा।
मुख्तार अंसारी जेल से कोर्ट में पेशी पर जाने के लिए प्रयोग करता था एंबुलेंस
आपको बता दें कि पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी जेल से कोर्ट पर पेशी पर जाने के लिए एंबुलेंस का प्रयोग करता था। वह बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय में फर्जी कागजों पर मऊ की डॉ. अलका राय के नाम से पंजीकृत कराई गई थी। प्रकरण संज्ञान में आने पर एआरटीओ ने डॉ. अलका राय के खिलाफ केस दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुख्तार अंसारी समेत दर्जन भर आरोपियों को अभियुक्त बनाया था। अब दोनों एम्बुलेंस प्रकरण और गैंगेस्टर एक्ट में बाराबंकी की एसीजेएम 19 और एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख़्तार अंसारी और उसके 12 गुर्गों पर आरोप तय कर दिए हैं। आज गैंगस्टर और 4 जुलाई को एंबुलेंस मामले में ट्रायल की सुनवाई होनी है जिसमें अब गवाही शुरू होगी।