मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, मैंने सिंधिया नामक व्यक्ति बोला था शाजापुर कोतवाली में भी पूर्व विधायक ने की शिकायत

शाजापुर, 28 जून. भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के दौरान कालापीपल विधानसभा अंतर्गत पोलायकलां के गांव में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा था. उसी दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मैंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नामक व्यक्ति का उल्लेख किया था, लेकिन मेरे वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे एडिट कर कुछ आपत्तिजनक उसमें जोड़ा गया है.
उक्त बात पूर्व विधायक अरुण भीमावद ने प्रेस विज्ञप्ति और वीडियो जारी कर बताई. उन्होंने कहा कि सिंधिया भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. मैं उनका उदाहरण दे रहा था कि सिंधिया नामक व्यक्ति ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सरकार बनाई. लेकिन कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने दुष्प्रचार कर वीडियो में एडिटिंग कर आपत्तिजनक शब्द जोड़ दिए. इस संबंध में शाजापुर कोतवाली को लिखित में शिकायत की गई है और एडिट किए गए वीडियो की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है. भीमावद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और उनके कारण ही आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है. सिंधिया भाजपा परिवार के सदस्य हैं. भीमावद ने आरोप लगाया कि मेरी राजनीतिक छवि खराब करने के उद्देश्य से वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया और मीडिया में प्रसारित किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |