राज्य शिक्षा केंद्र संचालक श्री धनराजू एस ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभा स्थल का निरीक्षण किया
शाजापुर
—–
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के शाजापुर जिले की गुलाना तहसील में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए आज राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक श्री धनराजू एस, कलेक्टर श्री किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने सीएम राइज विद्यालय एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान राज्य शिक्षा केंद्र संचालक श्री धनराजू एस ने मुख्यमंत्री जी द्वारा होने वाले गुलाना तहसील के नवनिर्मित प्रदेश के प्रथम सीएम राइज विद्यालय के लोकार्पण समारोह एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम “स्कूल चले हम अभियान” को देखते हुए विद्यायल में किये गये निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही उन्होंने विद्यालय में निर्मित विभिन्न कक्षाओं, लाइब्रेरी, संगीत, डांस, प्रयोगशाला आदि का भ्रमण कर किये गये निर्माण कार्यो को भी देखा।
इस दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने बैठक लेकर पुलिस हाउसिंग बोर्ड उज्जैन के एई श्री वेदांत जादौन, पुलिस हाउसिंग बोर्ड उज्जैन के सब इंजीनियर श्री मुकेश दांगी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे,लोक निर्माण विभाग व संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश भी दिए। उन्होंने गुलाना के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से आयोजन के सम्बंध में चर्चा भी की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने अधिकारियों के साथ सभा स्थल, हेलीपेड, पार्किंग आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी एस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डीपीसी श्री राजेंद्र शिप्रे, श्री भूपेन्द्र पाटीदार, श्री मुकेश पाटीदार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एनजीओ के अधिकारी, विद्यालय प्राचार्य सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
CM Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Inder Singh Parmar
#school #education #cmriseschool #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP