दो दिन में टमाट की कीमतें 100 के पार, जानें क्यों आया उछाल और आगे क्या

हाल के दिनों में टमाटर की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। पिछले दो दिनों में बाजार में टमाटर की कीमतें नई ऊंचाई छू रही हैं। यह तेजी दिल्ली-एनसीआर समेत देश के दूसरे हिस्सों में देखने को मिली है। दिल्ली, नोएडा और ग्रुरुग्राम के सब्जी मंडी की बात करें तो यहां टमाटर के दाम 60 रुपये किलो से लेकर 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है।  वहीं, थोक मंडी में भी भाव 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गया है। टमाटर के अलावा अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, हरी मिर्च आदि के भाव में उछाल आया है। इससे आम लोगों पर फिर से महंगाई का बोझ बढ़ गया है।

थोक मंडी के कारोबारियों का कहना है कि मंडी में टमाटर की अवाक कम हो गई है। इसके चलते कीमत में एकदम से उछाल आ गया है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि देश के अधिकांश हिस्सों में उच्च तापमान, कम उत्पादन और देरी से हुई बारिश की वजह से टमाटर की कीमत में बड़ी तेजी आई है। आपको बता दें कि टमाटर की कीमतों में अचानक उछाल आया है। मई में टमाटर 20 से 25 रुपये किलो मिल रहा था। सब्जियों के दाम में उछाल से महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।

अजादपुर मंदी के कारोबारियों का कहना है कि पिछले दो दिनों में टमाटर की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से टमाटर की आपूर्ति कम होने से कीमतों में तेजी आई है। बेमौसम बारिश ने भी टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही कई राज्यों में उच्च तापमान ने भी नुकसान पहुंचाया है। अब बाजार में मांग पूरा करने के लिए कारोबारी बेंगलुरु से टमाटर मंगा रहे हैं। इससे लागत काफी बढ़ गई है। हालांकि, कीमत में तेजी लंबे समय तक रहने की आशंका नहीं है। किसानों का कहना है कि बाजार में नई फसल आने वाली है। इसके बाद कीमत कम हो जाएंगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |