प्रधानमंत्री मोदी का शहडोल और लालपुर दौरा निरस्त, CM शिवराज ने बताई ये बड़ी वजह

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश के शहडोल और लालपुर का दौरा निरस्त हो गया है। 27 जून को पीएम मोदी का शहडोल और लालपुर का कार्यक्रम प्रस्तावित था। सीएम शिवराज ने कहा कि जल्द ही अगली तिथि की घोषणा की जाएगी। इससे पहले भोपाल का 350 मीटर का रोड शो भी निरस्त किया गया था। रोड शो को भारी बारिश की संभावनाओं के चलते प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंजूरी नहीं दी थी। ये दूसरी बार है जब भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को स्थगित किया है।

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए पीएम मोदी का लालपुर और शहडोल का कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है।  27 जून मंगलवार को हजारों की संख्या में लोग वहां जुटने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के अनुमान के कारण दौरा निरस्त कर दिया गया। पीएम मोदी बहुत संवेदनशील है वे चाहते हैं कि जनता को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। अगर भारी बारिश हुई तो आने जाने वाली जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दौरा स्थगित किया जा रहा है।

सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि पीएम का दौरा कैंसिल नहीं हुआ है जल्दी ही मौसम की सही स्थिति देखते हुए पीएम मोदी के लालपुर और पकरिया आगमन की तिथि तय की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील कि है कि निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही पीएम मोदी हमारे बीच आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए हमारे टेंट और पंडाल की व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी। जल्द ही पीएम मोदी आएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |