CM शिवराज की लोकतंत्र सेनानियों को बड़ी सौगात, पेंशन में की बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपए

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने लोकतंत्र सेनानियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली पेंशन 25 हजार से बढ़ा कर 30 हजार रुपए करने का ऐलान किया है। साथ ही कहा कि लोकतंत्र सेनानी दिल्ली में बने मध्य प्रदेश भवन में ठहर सकेंगे। दरअसल, सोमवार को सीएम निवास पर मीसाबंदीयों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम ने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। शिवराज ने इमरजेंसी की याद दिलाई और कहा कि लोकतंत्र की आड़ में गांधी नेहरू परिवार ने गलत काम किए।

लोकतंत्र सेनानियों के लिए किए बड़े ऐलान

सीएम चौहान ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को प्रदान की जा रही 25 हजार रूपए की सम्मान निधि को बढ़ाकर 30 हजार रूपए प्रतिमाह किया जाएगा। जो लोकतंत्र सेनानी एक माह से कम अवधि के लिए बंदी रहे हैं, उनकी सम्मान निधि 8 हजार रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रूपए की जाएगी। दिवंगतों के परिवारों को दी जाने वाली निधि भी 5 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रूपए की जाएगी। लोकतंत्र सेनानियों को दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश भवन में ठहरने की सुविधा होगी। जिलों के विश्राम गृह और रेस्ट हाऊस में वे 2 दिन तक 50 प्रतिशत शुल्क देकर रह सकेंगे। साथ ही सभी तरह की बीमारियों का सम्पूर्ण इलाज राज्य शासन द्वारा कराया जाएगा। शासकीय कार्यालयों में उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार हो, इसके लिए विशेष निर्देश जारी किए जा रहे हैं। लोकतंत्र सेनानियों को राज्य शासन की ओर से ताम्रपत्र प्रदान किए गए थे, जिन्हें ताम्रपत्र मिलना शेष हैं उन्हें भी तत्काल ताम्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। लोकतंत्र सेनानी किसी भी तरह के कष्ट और परेशानी में अपने आप को अकेला न समझें, राज्य सरकार उनके साथ है।

सीएम ने कहा कि आज लोक विदेश में जाकर देश की आलोचना करते है। पीएम की आलोचना करते है। मैं पूछना चाहता हूं मोदी जी ने देश का मान बढ़ाया। तुमने क्या किया? तुम्हारे परिवार ने सत्ता में रहकर क्या किया? सीएम शिवराज ने कहा कि मैं हबीबगंज थाने में रात भर बंद रहा। आज उसी थाने का उदघाटन किया। मुझे जब पीट रहे थे तो मेरे मुंह से निकल गया कि मत मारो हमारी भी सरकार आएगी। तब बोले कि तुम्हारी संघियों की भी सरकार आएगी। उस समय अधिकारी ने कहा कि जब आएगी तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उस अधिकारी ने बाद में मुझसे मिलकर माफी मांगी।

पुस्तक “मैं मीसाबंदी-आपातकाल व्यथा-कथा- 19 महीने” का किया विमोचन

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने निवास परिसर में हुए सम्मेलन का दीप जला कर शुभारंभ किया। वंदे-मातरम गान तथा मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों का अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया तथा उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए। मुख्यमंत्री ने आपातकाल की कटु स्मृतियों पर रमेश गुप्ता की पुस्तक “मैं मीसाबंदी-आपातकाल व्यथा-कथा- 19 महीने” का विमोचन किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |