मुआवजा नहीं..हमारी बेटी वापस चाहिए: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से साक्षी की मौत पर बिखरा पूरा परिवार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह से हो रही बारिश के बीच नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में 34 वर्ष की एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बिजली के तार के संपर्क में आने से महिला को करंट लग गया जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना स्टेशन के निकास द्वार संख्या-1 के निकट उस समय हुई जब महिला साक्षी आहूजा (34) चंडीगढ़ के लिए ट्रेन पकड़ने जा रही थी।

वहीं, अब साक्षी का परिवार उसकी मौत का जिम्मेदार दिल्ली सरकार और रेलवे प्रशासन को बता रहा है, साथ ही उन्होंने न्याय की मांग कर रहा है।साक्षी के परिवार का आरोप है कि रेलवे की लापरवाही की वजह से उसकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी तरह का मुआवजा नहीं चाहिए, मुआवजे से हमारी बेटी वापस नहीं आ जाएगी, हमें हमारी बेटी ही वापस चाहिए।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय महिला के साथ उसके पिता, मां, भाई, बहन और दो बच्चे भी थे। पुलिस ने बताया कि साक्षी लक्ष्मी नगर क्षेत्र के प्रियदर्शनी विहार में लवली पब्लिक स्कूल में टिचर थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार लगातार हो रही बारिश के बीच पीड़िता स्टेशन की ओर जा रही थी, तभी उसने अपना संतुलन खो दिया और उसने बिजली का एक खंभा पकड़ा और उसी दौरान कुछ खुले तारों के संपर्क में आ गई।

पुलिस उपायुक्त (रेलवे) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि सहायक उप-निरीक्षक गायकवाड़ के साथ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आहूजा को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन माधवी चोपड़ा ने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज करायी है।

वहीं पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 287 और 304-ए के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |