शाजापुर की गिरवर तालाब में एक व्यक्ति डूबा एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक चलाया रेस्क्यू अभियान

शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित गिरवर तालाब में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम को सूचना दी डूबने वाले की तलाश देर रात तक की गई बारिश और अंधेरा होने के कारण सर्चिंग को रात में रोकना पड़ा वोट लेकर एसडीआरएफ की टीम ने पूरा तालाब खंगाल दिया लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा घटना रविवार शाम 7:00 बजे की है गिरवर तालाब में एक व्यक्ति के गिरने की जैसे ही जानकारी लगी लोगों की भीड़ जमा हो गई सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के टीआई संतोष वाघेला सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे उसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड विक्रम सिंह मालवीय के नेतृत्व में एसडीआरएफ का दल मौके पर पहुंचा और पानी में गिरने वाले की तलाश शुरू कर दी श्री मालवीय ने बताया कि एक व्यक्ति के तालाब में डूबने की खबर मिली थी जिसका रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है तालाब में कौन डूबा है और कैसे हादसा हुआ इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है टीम के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं इधर दूसरी ओर रात को बारिश शुरू होने और तालाब में अंधेरा होने के कारण सर्जिंग में काफी परेशानी आ रही थी रात ज्यादा होने के कारण सर्चिंग बंद कर दी गई सुबह से फिर सर्चिंग शुरू की जाएगी
विडियो👇👇

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |