शहडोल दौरे पर पहुँचे मुख्यमंत्री श्री चौहान, दिखे अलग अंदाज में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दौरे सबंधी व्यवस्था का जायजा लेने पहुँचे थे मुख्यमंत्री

भोपाल : रविवार,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को शहडोल दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 27 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की संवेदनशीलता के तो सभी कायल हैं लेकिन तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात उनका का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जो भावनात्मक भी रहा और हृदयस्पर्शी भी। यही बात उन्हें अन्य राजनीतियों से अलग बनाती है।

मजदूरों के बीच पहुँचे सीएम

कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान शहडोल के पकरिया गाँव में भरी दोपहरी में मजदूरों को काम करते देख उनके बीच पहुँच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख काम कर रहे मजदूरों के चेहरों पर खुशी और आनन्द का ठिकाना न रहा। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। मुख्यमंत्री ने मजदूर भाई-बहनों से चर्चा कर उनके हाल-चाल जान आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने मजदूरी कर रही बहनों से संवाद कर लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी ली और फिर मजदूरों के साथ फोटो भी खिंचाईं।

मुख्यमंत्री ने पूछा- अम्मा कैसे दिए जामुन

सड़क के किनारे बैठकर जामुन बेच रही महिला को देख मुख्यमंत्री खुद को रोक न सके। पैदल सड़क पार कर जामुन बेच रही अम्मा के पास पहुँचे, जामुन चखे और उनके हाल- चाल भी जाने। इस दौरान जितनी खुशी और प्रसन्नता अम्मा के चेहरे पर झलक रही थी, उतने ही खुश मुख्यमंत्री भी दिखे। इस बीच मुख्यमंत्री ने वहाँ छोटे- छोटे बच्चों से भी बातें की।

फुटबॉल खेलते बच्चों के बीच मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री चौहान मैदान में फुटबॉल खेल रहे बच्चों के बीच भी पहुँच गए और फुटबॉल खेलते बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। उनके परिवार और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

बहनों हमें गरीब नहीं, लखपति बनना है

मुख्यमंत्री गाँव में सड़क किनारे खड़ी महिलाओं के बीच भी पहुँचे और आजीविका मिशन की बहनों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बात करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति की जानकारी ली और कहा कि “बहनों हमें गरीब नहीं रहना, लखपति बनना है।” इस वार्तालप के दौरान मुख्यमंत्री ने बहनों को लाड़ली बहना योजना की जानकारी देकर उनके खुश रहने की कामना की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |