सगे चाचा ने 3 साल की भतीजी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

इंदौर: इंदौर संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक 3 साल की मासूम को उसके सगे चाचा ने ही हवस का शिकार बना लिया। गनीमत रही कि पास ही में रहने वाले एक बच्चे ने यह पूरी घटना देख ली, जिसके बाद बच्चे ने सारी बात बच्ची के परिवार को बताई जिसके बाद माता पिता ने संयोगितागंज पुलिस को आरोपी चाचा की शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर वर्ग के परिवार द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनकी 3 साल की मासूम के साथ उसके ही सगे चाचा ने दुष्कर्म किया है। बच्ची जब घर में अकेली थी तो उसे अकेला देख कर उसके चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। वही झोपड़ी के नजदीक रहने वाले एक अन्य बच्चे ने यह घटना को देखा और पूरी घटना बच्ची के माता-पिता को बताई, जहां पर माता-पिता की शिकायत के बाद आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |