गुजरात में सनकी बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है पूरा मामला?

गुजरात के नवसारी जिले के बिलिमोरा के पास 26 वर्षीय एक युवक ने अपनी नाबालिग लिव-इन-पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिलिमोरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि युवक लगभग एक साल से लड़की के साथ रह रहा था और एक कारखाने में मजदूरी करता था।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद बिहार निवासी युवक ने लड़की का गला घोंट दिया और खुद भी फांसी लगा ली। दोनों बिलिमोरा शहर के पास अंटालिया गांव में रह रहे थे। पास में रहने वाले युवक के एक रिश्तेदार का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि लिव-इन-पार्टनर लड़की के बालिग होने के बाद शादी करने की योजना बना रहा था।

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार, लड़की ने युवक के रिश्तेदार को बताया था कि वह मादक पदार्थ लेने के बाद हिंसक हो जाता है और उसके साथ मारपीट करता है। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात युवक नशे की हालत में घर लौटा, जिसके बाद नाबालिग के साथ उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर उसने नाबालिग की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर जान दे ली।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |