ऑल पार्टी मीटिंग में बोले शाह- PM मोदी के निर्देश पर मणिपुर में शांति बहाली के किये जा रहे प्रयास

नई दिल्लीः गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में मौजूदा स्थितियों पर चर्चा के लिए शनिवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर इस पूर्वोत्तर राज्य में शांति बहाल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा ने पत्रकारों को बताया कि शाह ने बैठक में कहा कि राज्य में हिंसा शुरू होने के बाद से ‘‘एक भी दिन ऐसा नहीं गया” जब उन्होंने स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी से बात नहीं की हो या प्रधानमंत्री ने निर्देश नहीं दिये हों।

विपक्षी दल मणिपुर की स्थिति से निपटने के केंद्र के तरीके की आलोचना कर रहे हैं और उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की ‘‘चुप्पी” पर सवाल उठाया है। मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच तीन मई को भड़की हिंसा में अब तक लगभग 120 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल करने की मांग का विरोध करने के लिए छात्रों के एक संगठन द्वारा तीन मई को आहूत ‘आदिवासी एकता मार्च’ में हिंसा भड़क गई थी। पात्रा ने कहा, ‘‘बैठक में अपने बयान में अमित शाह जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि तीन मई को हिंसा शुरू होने के बाद से एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब उन्होंने प्रधानमंत्री से बात न की हो।” उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के निर्देश पर राज्य में शांति बहाली के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |