45 लाख लाड़ली बेटियां मुझे मामा कहती हैं तो मेरा रोम-रोम पुलकित हो जाता है: शिवराज, ग्वालियर को 1000 बिस्तरों वाले जन आरोग्य चिकित्सालय की सौगात

ग्वालियर: मध्यप्रदेश की बेटियों को लेकर के कई बार प्रदेश के मुखिया भांजे भाइयों के मामा और बहनों के भैया शिवराज अपनी संवेदनशीलता जाहिर करते दिखाई पड़ते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मेला मैदान, ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में जयारोग्य चिकित्सालय नवीन भवन (1000 बिस्तर) एवं गजराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर में सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण समेत 777 करोड़ रु के विभिन्न विकासकार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प है कि मेरी बहनें गरीब नहीं रहेंगी, बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा। शिवराज मामा ने लाडली लक्ष्मी बेटियों को लेकर के कहा कि मध्यप्रदेश में 45 लाख लाडली लक्ष्मी बेटियां हैं। जब वे मुझे मामा-मामा कहती हैं तो मेरा रोम-रोम पुलकित हो जाता है।

भाषण देने नहीं जिंदगी बदलने का संदेश देने आया: शिवराज

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भाषण देने नहीं जिंदगी बदलने का संदेश देने लाया हुं। संकल्प है कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा। जिंदगी बदलने का मंत्र बता रहा हूं। महिलाएं घर में रहती हैं, कष्ट सहती हैं। बहनों को भी पंच, सरपंच व पार्षद बनना चाहिए। आधी सीटों पर चुनाव केवल बहनें लड़ेंगी। बहन या बेटी के नाम से खेत, मकान या दुकान खरींदेंगे तो रजिस्ट्री का पैसा 1 फीसदी लगता है। इसलिए उनके पास संपत्ति बढ़ रही है।

मध्य प्रदेश की जमीन पर किसी गरीब को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: शिवराज

सीएम शिवराज ने अपने जाने पहचाने अंदाज में संबोधन करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की जमीन पर किसी गरीब को भूमिहीन नहीं रहने देंगे। सीएम ने कहा कि आज केवल लाडली बहना योजना पर ही बोलूंगा। इन्हें धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा और तीन हजार रुपए किया जाएगा। सीएम ने कहा कि मेरा संकल्प है बहनों की आमदनी कम से कम 10 हजार रुपए महीना करना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |