‘जुगुनुओं ने शराब पी ली है, अब सूरज को भी यह गाली देंगे’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी एकता पर ली चुटकी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी एकता पर एक शायरी के जरिए चुटकी ली है। रक्षा मंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक पुराने शायर की शायरी का उद्धरण करते हुए कहा कि ‘जुगुनुओं ने शराब पी ली है, अब सूरज को भी यह गाली देंगे’। उन्होंने कहा कि विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगाता है। वो कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। विपक्ष जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है। राजनाथ सिंह चंडीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब देश में इमरजेंसी लगाई तब लोकतंत्र का गला घोंटा गया था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र सुरक्षित है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कहते वे लोग लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगा रहे हैं जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया। यदि देश में लोकतंत्र ख़तरे में होता तो वे हिमाचल प्रदेश में कैसे जीत गये, कर्नाटक में कैसे जीते?

अनुराग ठाकुर ने कसा तंज
इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों की एकता के प्रयास को लेकर उन पर नये सिरे से हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि इन्हें देश को बताना चाहिए कि उनका नेता कौन होगा और यह ‘ठगबंधन’ ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को तय करना है कि उन्हें ‘‘भ्रष्ट लोगों की मंडली को चुनना है जो ‘ठगबंधन’ बना रहे हैं, या ईमानदार नेता को, जो देश की सेवा कर रहा है।” उन्होंने कहा, ‘‘कल की बैठक मजाक से अधिक कुछ नहीं थी। 2024 के चुनाव से पहले यह ‘नाटक मंडली’ साथ आई है और ‘रंगमंच’ सज गया है एवं पात्र तय किए जा रहे हैं। तमाशा होगा और सभी समर्थन में बोलेंगे।” ठाकुर ने कहा, ‘‘लोग इन पर पिछली बार की तरह हसेंगे और ये भ्रष्ट लोग घर बैठेंगे।”

गौरतलब है कि एक दर्जन से अधिक दलों के करीब 32 नेताओं ने शुक्रवार को पटना में हुई बैठक में हिस्सा लिया और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एकजुटता से मुकाबला करने का संकल्प लिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्ष की बैठक के बाद शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दलों में थोड़े-बहुत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी एकजुटता की प्रक्रिया आगे बढ़ने जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |