उज्जैन वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बाबा के दर्शन के लिए जुलाई से शुरू होगा प्रथक द्वार आधार कार्ड से मिलेंगी एंट्री

उज्जैन: उज्जैन महाकाल मंदिर से बाबा महाकाल के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। जुलाई से उज्जैनवासियों को आधार कार्ड दिखाकर महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश मिल सकेगा। जल्दी होने वाली प्रबंध समिति की बैठक में तारीख और प्रथक द्वार दोनों तय हो जाएंगे। उज्जैन शहर के नागरिक आधार कार्ड दिखाकर महाकाल मंदिर में पृथक द्वार से दर्शन कर सकेंगे।

कई दिन से चल रही कवायत के बीच महाकाल भक्तों के लिए उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने बड़ी खुशखबरी दे दी। टटवाल ने बताया कि सावन में जुलाई से उज्जैन में रहने वाले लोग अपना आधार कार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए एक गेट अलग होगा। इस प्रवेश द्वार का नाम नगर द्वार नाम रखा जा सकता है। महापौर ने बताया कि तारीख का ऐलान जल्दी होने वाली मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में तय करेंगे। इस व्यवस्था के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने स्वीकृति पहले ही दे दी थी।

शुक्रवार को हुई बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश पटेल सहित कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम शामिल हुए बैठक में महापौर मुकेश टटवाल उज्जैन शहर के नागरिकों के लिए प्रथक से दर्शन व्यवस्था किए जाने के लिए प्रस्ताव रखा था। इसमें शहर के लोगों को दर्शन के लिए परिचय पत्र के आधार पर मंदिर के अलग द्वार से प्रवेश दिया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |