विपक्ष की महाबैठक पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा है। अनुराग ने एक ट्वीट के जरिए विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि 24 के चुनाव से पहले फिर एक बार रंगमंच सज रहा है, नाटक मंडली इकट्ठा हो रही है, किरदार तय किए जा रहे हैं, नाटक होगा, साथ निभाने के क़समे वादे होंगे, जनता हंसेगी, और फिर एक बार प्रचंड बहुमत से मोदी जी ही तीसरी बार देश के प्रधानमन्त्री पद की शपथ लेंगे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 24 के चुनाव से पहले फिर एक बार रंगमंच सज रहा है, नाटक मंडली इकट्ठा हो रही है, किरदार तय किए जा रहे हैं, नाटक होगा, साथ निभाने के क़समे वादे होंगे, जनता हंसेगी, और फिर एक बार प्रचंड बहुमत से मोदी जी ही तीसरी बार देश के प्रधानमन्त्री पद की शपथ लेंगे।
एक अकेले मोदी के विरोध में 17 विपक्षी दलों के बैठक का निचोड़…
1- नीतीश कुमार कन्वीनर स्वीकार नहीं।
2- राहुल गांधी की शादी का प्रस्ताव पास, मम्मी बहुत नाराज़ हैं। 2-प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे, सवाल नहीं लेंगे।
3- दिल मिलते नहीं, सीटें मिलने की भी उम्मीद नहीं इन्हें।
4- दिल्ली दरवाज़ा खोलने का दंभ भरने वाले केजरीवाल, मीटिंग ख़त्म होते ही खिसक लिए।
5- जम्मू कश्मीर में अमन चैन बर्दाश्त नहीं, 370 वापस लाके फिर से आतंकवाद की जड़ें गहरी करने के ख़्वाब।
6- पॉलिटिकल टूरिज़्म के नये द्वार खुले, बिहार में लिट्टी-चोखा रसगुल्ला खा के अब शिमला में धाम पर मिलेंगे।
इससे पहले केंद्रीयम मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये स्वार्थ का गठबंधन है। स्वार्थ के गठबंधन पर हिंदुस्तान निशाने पर है। इन्होंने देश की आर्थिक प्रगति को संकुचित किया है। ये अलग-अलग शैली में संवाद करते हैं।
ईरानी ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कभी कल्पना नहीं की होगी कि ममता कभी सीपीआईएम और कांग्रेस के साथ आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल साथ आए हैं परिवारवाद साथ लाए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि ममता ने लालू के खिलाफ स्वेत पत्र जारी किया था। शरद यादव ने सोनिया गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे।
वहीं, विपक्ष के 15 राजनीतिक दलों के नेताओं ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए साझा रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को मैराथन बैठक की, जिसमें यह फैसला किया गया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे। विपक्षी दलों की अगली बैठक अगले महीने शिमला में होगी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मेजबानी में यह बैठक मुख्यमंत्री के आवास ‘1 अणे मार्ग’ पर हुई, जिसमें करीब 30 विपक्षी नेताओं ने भाग लिया। विपक्षी दलों की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी नेताओं के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘काफी अच्छी मुलाकात हुई, एक साथ चलने पर सहमति बनी।”