कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी छोड़ने की बुलट ट्रेन चल रही है। सभी जिलों के बीजेपी नेता पेरेशान है। देश में सबसे अधिक भ्रष्ट प्रदेश मध्य्रपेदश है। बीजेपी के शासन में पंचायत से मंत्रालय तक भ्रष्टाचार हुआ है। बीजेपी का नारा है पैसा दो और काम कराओं। आपको बता दें कि पूर्व विधायक धु्रव प्रताप सिंह बीजेपी का साथ छोड़कर आज कांग्रेस में शामिल हुए है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने धु्रव सिंह को कांग्रेस में सदस्यता दिलाई है।
बता दें कि बीजेपी छोड़ने के बाद पूर्व विधायक धु्रव सिंह प्रताप ने बीजेपी पर आरोप लगाया था। धुव्र प्रताप सिंह का कहना था कि बीजेपी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। कई दिनों से ध्रुव प्रताप सिंह पार्टी में उपेक्षा झेल रहे थे।