बकरीद से पहले सुर्खियों में आया चांद वाला बकरा, दूर-दूर तक हो रही चर्चा, कीमत सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

पन्ना। शाहनगर थाना अंतर्गत आने वाले बकरे की चर्चा दूर-दूर तक है। दरअसल इस बकरे के शरीर पर चांद बना हुआ है और चांद बनने के कारण इसकी कीमत इसके मालिक ने 2 लाख 51 हज़ार में लगाई है। हालांकि दूर-दूर से लोग इसे देखने खरीदने के लिए आ रहे हैं। अभी तक इसकी कीमत 1लाख 85 हज़ार लग चुकी है। हालांकि इस बकरे के शरीर पर चांद है या नहीं यह हम पुष्टि नहीं करते, लेकिन इसके मालिक और लोग इसकी पुष्टि करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि आगामी 29 जून को मुस्लिम धर्मावलंबियों का बकरीद पर्व है, जिसको लेकर जहां बाजार में बकरों की मांग बढ़ गई है तो वहीं इस सब के बीच शाहनगर थाना अंतर्गत के परसवारा ग्राम पंचायत के लुधगवा के लल्लू साहू का बकरा इन दिनों क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। बकरा मालिक लल्लू साहू का दावा है कि यह बकरा कोई आम बकरा नहीं बल्कि चांद वाला बकरा है। इस पर उर्दू भाषा में ऊपर वाले का पैगाम लिखा हुआ है, जिसके बाद इसके खरीद-दारों की होड़ भी लग गई है।

बकरे के मालिक लल्लू साहू बताते है कि उन्होने अपने इस बकरे की कीमत करीबन 2 लाख 51 हजार रूपये आकी हुई है। उन्हे अभी तक 1 लाख 85 हज़ार से अधिक के ऑफर मिल चुके है, लेकिन वे बकरीद के और नजदीक आने का इंतजार कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |