बरसाना के राधा रानी मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन जारी…ऐसे कपड़े पहनें तो नहीं मिलेगी एंट्री

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित बरसाना के विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर ने एक ड्रेस कोड जारी किया है, जिसके तहत मंदिर में हाफ पैंट और मिनी स्कर्ट सहित अन्य आपत्तिजनक कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राधारानी मंदिर के एक अधिकारी रासबिहारी गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के बाहर एक नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें कहा गया है कि यह ड्रेस एक हफ्ते के भीतर लागू कर दिया जाएगा।

अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के नाइट सूट और कटी जींस पहनकर आने पर भी रोक लगा दी है। कुछ महीने पहले, वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर के अधिकारियों ने भी ऐसे कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति न देने की घोषणा की थी। वहीं, 21 जून को बदायूं जिले के बिरुआबाड़ी मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया था, जिसके तहत जींस, टी-शर्ट, नाइट सूट, कटी जींस सहित अन्य आपत्तिजनक पहनकर पहनकर आने वाले लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |