प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिले की आईटी सेल टीम को समारोहपूर्वक किया सम्मानित
शहजाद खान,, शाजापुर जिले की आईटी सेल की टीम को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के द्वारा समारोह पूर्वक प्रशंसा पत्र लेकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है जिससे शाजापुर जिले की कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल इस विषय की जानकारी देते हुए आई सेल जिला अध्यक्ष देवकरण गुर्जर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी के निवास पर आयोजित मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिला रैंकिंग प्रणाली कार्यक्रम में शाजापुर जिला कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग को मध्यप्रदेश में 3 नंबर पर आने पर माननीय श्री कमलनाथ जी द्वारा शिल्ड एवं प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। हमने भी पूरी टीम के साथ श्री कमलनाथ जी को आश्वस्त किया है कि कांग्रेश की रीति नीति से आम जनों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों और जनविरोधी कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे। देवकरण गुर्जर ने कहा कि मैं सम्मान अपनी पूरी टीम को समर्पित करता हूं और आगे भी जोश के साथ काम किया जाएगा
