मक्सी की वृद्ध महिला अब अंधेरे में नहीं रहेगी — कलेक्टर के निर्देश पर वृद्ध महिला को मिला बिजली कनेक्शन –महिला ने कलेक्टर दिया धन्यवाद-

मक्सी,
कई वर्षों से अंधेरे में जीवन यापन कर रही मक्सी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती कमलाबाई पति स्व. निर्भयसिंह लोधी को कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देश पर एक बत्ती विद्युत कनेक्शन मिल गया है। वृद्ध महिला को अब अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जनसुनवाई में बुजुर्ग महिला श्रीमती कमलाबाई पति स्व. निर्भयसिंह लोधी ने कलेक्टर को अपनी परेशानी से अवगत कराते हुए बताया था कि वृद्ध होने तथा बीमार रहने के कारण उससे कोई काम नही होता है। आंखो से दिखाई नहीं देता, घर में बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण वह कई वर्षों से अंधेरे में जीवन यापन कर रही है। बिजली कनेक्शन नहीं होने से उसे इस उम्र में घोर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण उसने बिजली कनेक्शन प्रदान करने का अनुरोध कलेक्ट से किया था। इस पर कलेक्टर श्री कन्याल ने विद्युत विभाग के अधिकारी को वृद्ध महिला के घर विद्युत कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिये थे। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर द्वारा वृद्ध महिला श्रीमती कमलाबाई को जिला रेडक्रास सोसायटी से आर्थिक सहायता के रूप में 3 हजार रूपये का चैक भी प्रदान किया गया था।


कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देश पर बुजुर्ग महिला श्रीमती कमलाबाई के घर एक बत्ती विद्युत कनेक्शन दिया गया है। अपने घर पर रोशनी आ जाने से बुजुर्ग महिला श्रीमती कमलाबाई बहुत प्रसन्न है। इसके लिए श्रीमती कमलाबाई ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं कलेक्टर श्री किशोर कन्याल को दिल से आशीर्वाद देते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान मक्सी नगर परिषद सीएमओ अशफाक खान के निर्देशन में नगर परिषद के संजय शर्मा मक्सी विद्युत वितरण कंपनी के राम जोशी और बैरागी जी मौजूद रहे
#खुशियों_की_दास्ताँ #successstory #JansamparkMP #shajapur #MP
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |