Covid’ डेटा लीक मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली; कोविड-19 रोधी टीकाकरण से जुड़े ‘कोविन’ पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के कथित तौर पर लीक होने के मामले में बिहार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति पर डेटा लीक करने के लिए संदेश ऐप ‘टेलीग्राम’ का इस्तेमाल करने का आरोप है। ‘कोविन’ मंच पर पंजीकरण कराने वाले कुछ नागरिकों की जानकारी लीक होने का दावा किया गया था और विपक्षी दलों ने सरकार से इससे निपटने के लिए कदम उठाने की मांग की थी।

सरकार ने ऐसी खबरों को गलत व ‘‘निराधार” बताया और दावा किया ‘कोविन’ पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित है तथा जानकारी सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं। देश की नोडल साइबर सुरक्षा एजेंसी भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्ट-इन) ने मामले की समीक्षा की। सर्ट-इन ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया कि टेलीग्राम बॉट के लिए बैकएंड डेटाबेस सीधे कोविन डेटाबेस के एपीआई तक नहीं पहुंच पाया।

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मौजूदा सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए एक आंतरिक प्रक्रिया शुरू की गई है। ‘कोविन’ मंच पर उन सभी लोगों की जानकारी मौजूद है, जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके लगवाए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |