पत्नी से झगड़े में कोर्ट से नहीं मिला न्याय तो आग-बबूला हुए पति ने तोड़ दी जज की कार

पतनमतिट्टा: केरल में पतनमतिट्टा जिले के तिरुवल्ला में एक व्यक्ति ने एक पारिवारिक अदालत के न्यायाधीश की कार में तोड़फोड़ की। वह उसके तथा उसकी पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद की सुनवाई से नाखुश था। पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति अदालत की सुनवाई के दौरान आग-बबूला हो गया और अदालत से बाहर आने के बाद उसने न्यायाधीश की कार पर अपना गुस्सा निकाला जो बुधवार को यहां तिरुवल्ला अदालत परिसर के भीतर खड़ी थी। टीवी चैनलों पर दिखाये गए फुटेज के अनुसार, उसने कार की सभी खिड़कियां तोड़ दीं और विंड स्क्रीन को भी नुकसान पहुंचाया। कार को उसने क्षतिग्रस्त कर दिया।

तिरुवल्ला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और अदालती कामकाज में बाधा डालने, धमकाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘अपनी पत्नी के साथ विवाद में खुद अपनी पैरवी कर रहे आरोपी ने दावा किया कि उसे अदालत से न्याय नहीं मिल रहा है। उसकी पत्नी ने अदालत में तलाक की याचिका दायर की थी।”

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘वह आरोप लगा रहा है कि उसकी पत्नी का वकील और न्यायाधीश एक साथ मिलकर उसके खिलाफ काम कर रहे हैं और उसका पक्ष उचित तरीके से सुना नहीं जा रहा है।” उन्होंने बताया कि शुरुआत में दंपती के बीच यह मामला 2017 में पतनमतिट्टा की एक अदालत में चल रहा था लेकिन आरोपी ने बाद में मामले को स्थानांतरित कराने के लिए केरल हाई कोर्ट का रुख किया और दावा किया कि उसे पतनमतिट्टा की अदालत पर भरोसा नहीं है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके बाद दंपति के बीच मामला इस साल यहां पारिवारिक अदालत में भेजा गया।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |