यूनिफॉर्म सिविल कोड पर BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान, जानें क्या कह दिया ऐसा…

जबलपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बड़ा बयान दिया है। जबलपुर पहुंचे वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देशवासियों की हर मांग ज़रुर पूरी होगी। शर्मा ने कहा कि अगर जनता कॉमन सिविल कोड चाहती है तो सरकार उसे लाकर दिखाएगी भले विरोधी विरोध करते रहें। शर्मा ने कहा कि असद-उद्दीन ओवैसी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने का भी विरोध किया था लेकिन देश की जनता ने उस विरोध को भी नकार दिया।

वीडी शर्मा ने कहा कि देश का विरोध करने वाले लोग संसद में नहीं जेल में होंगे। इधर योग दिवस का भाजपाईकरण करने के कांग्रेस के आरोपों पर वीडी शर्मा ने तीखा बयान दिया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की पहचान सिर्फ भ्रष्टाचार से होती है लेकिन विकास ही भाजपा की पहचान है। वीडी शर्मा ने कहा कि आज देश के लिए भाजपाईकरण ज़रुरी है क्योंकि देश को सुरक्षा, स्वाभिमान, जनकल्याण और विकास चाहिए जो भाजपाईकरण से ही संभव है। वहीं कर्नाटक चुनाव को बदलाव का संकेत मान रही कांग्रेस पर वीडी शर्मा ने जमकर निशाना साधा।

वीडी ने कहा कि कांग्रेस अच्छे से याद रख ले कि एमपी कर्नाटक से दूर है लेकिन गुजरात और यूपी के पास है। शर्मा ने कहा कि एमपी के विधानसभा चुनाव में गुजरात और यूपी की प्रचंड जीत की छाप दिखेगी और वो प्रचंड विश्वास से कहते हैं कि एमपी में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें लाकर इतिहास रच देगी। वीडी शर्मा ने कहा कि 27 जून को पीएम मोदी भोपाल से 10 लाख बूथों के करोडों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और अपने कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा मध्यप्रदेश में फिर इतिहास बना कर दिखाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |