लखनऊ/ दिल्ली: जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक प्रमुख सहयोगी को आतंकी सिंडिकेट के सदस्यों को शरण देने में शामिल होने के आरोप में NIA (राष्ट्रीय अन्वेषण) की टीम ने गिरफ्तार किया है। जो पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी आरोपी विकास सिंह ने दीपक सुरखपुर और फैजाबाद निवासी दिव्यांशु को आश्रय दिया था।
उन्होंने मई 2022 में मोहाली में खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले को अंजाम दिया था। दिव्यांशु अपने गांव देवगढ़, जनपद अयोध्या में अपने घर और 77/04 ए ब्लॉक, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ, यूपी में अपने फ्लैट में कई बार गया। पंजाब पुलिस ने विकास सिंह पर हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम के तहत 10 आपराधिक मामलों में आरोपी है।
एनआईए ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि “विकास ने उसने दीपक सुरखपुर और दिव्यांशु को अयोध्या जनपद के देवगढ़ गांव में अपने घर में और लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में 77/04 ए ब्लॉक में अपने फ्लैट में कई बार आश्रय दिया था।”एनआईए ने कहा कि विकास सिंह हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के दस आपराधिक मामलों में आरोपी है। एनआईए की जांच में पता चला है कि दीपक सुरखपुर को विकास से लॉरेंस बिश्नोई के एक अन्य सहयोगी और दोस्त विक्की मिधुखेरा ने मिलवाया था। विकास ने पहले से अपने परिचित दिव्यांशु को लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जोड़ा था। दोनों नांदेड़ में व्यवसायी संजय बियाणी और पंजाब में राणा कंधोवालिया सहित कई लक्षित/अनुबंध हत्याओं में भी शामिल थे।
विकास सिंह ने राणा कंडोवालिया की हत्या के मामले के बाद रिंकू नाम के एक अन्य आरोपी को भी आश्रय दिया था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, 2020 की शुरुआत में, चंडीगढ़ में दोहरे हत्याकांड के बाद (लॉरेंस के निर्देश पर) बहादुरगढ़ निवासी प्रधान मोनू डागर, चंडीगढ़ निवासी चीमा और कुरुक्षेत्र निवासी राजन, विकास सिंह के साथ लखनऊ में थे। जांच में यह भी पता चला है कि अन्य राज्यों के कई गैंगस्टर/सहयोगी जैसे रिंकू, राजपाल (एमपी) और भाटी (एमपी) को भी विकास सिंह ने शरण दी थी।