कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

दुर्ग : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग आ रहे हैं। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ में करीबन 2:30 घंटे तक रहेंगे। दिल्ली से रवाना होने के पश्चात वे रायपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 12:40 पर पहुंचेंगे रायपुर में ही दोपहर भोजन के पश्चात वे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर द्वारा जयंती स्टेडियम भिलाई हेलीपैड पर दोपहर को 1:35 पर पहुंचेंगे। जयंती स्टेडियम हेलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा पद्मश्री उषा बारले के निवास सैक्टर-1 भिलाई पहुंचेंगे। पद्मश्री उषा बारले से करीबन 20 मिनट की मुलाकात के पश्चात दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग द्वारा दुर्ग संभागीय सम्मेलन के सभा स्थल पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में 2:10 पर पहुंचेंगे।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह सभा स्थल पर लगभग 50 मिनट उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:00 बजे सभा स्थल पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर पुनः जयंती स्टेडियम भिलाई स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके पश्चात 3:10 पर बीएसएसके हेलीकॉप्टर से ही बालाघाट के लिए रवाना होंगे। पदम श्री उषा बारले का कहना है कि देश के गृहमंत्री हमारे घर आएंगे उसके लेकर हमें बहुत खुशी हो रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |