नक्सलियों ने जन अदालत में अपने ही साथी को सुनाई मौत की सजा, 5 लाख के इनामी नक्सली का जंगल में मिला शव

कांकेर/कोयलीबेड़ा: कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयली बेड़ा इलाके में नक्सलियों ने अपने ही साथी की गला रेतकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने अपने साथी की हत्या कर शव को कोयलीबेड़ा के नजदीक जंगल में फेंक दिया था, शव के पास से पुलिस ने पर्चा भी बरामद किया है, जिसमें नक्सल संगठन की महिलाओं से दुर्व्यवहार के कारण मौत की सजा देने की बात लिखी गई है।

मानू दुग्गा नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन 17 का सदस्य था जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था, मानू वर्तमान में किसकेडो एरिया कमेटी का सदस्य था और कई नक्सल वारदात को अंजाम दे चुका था। नक्सलियों की तरफ से जारी बयान में मानू के द्वारा संगठन की महिलाओं से गलत व्यवहार की लगतार शिकायत थी, जिसे कई बार समझाइश दी जा चुकी थी लेकिन उसकी हरकत में सुधार नहीं आने पर जनअदालत लगाकर उसकी हत्या कर दी गई है। एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि मानू दुग्गा पर 5 लाख का इनाम घोषित था। मामले की विवेचना की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |