मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी, पुलिस ने पैराग्लाइडिंग और एयर बैलून पर लगाया बैन

मुंबई पुलिस ने शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास मुक्त हवाई क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों और गुब्बारे व अन्य प्रकाश उत्सर्जक वस्तुएं उड़ाने पर 23 जून से 21 अगस्त तक प्रतिबंध लगा दिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने निर्धारित क्षेत्र में ज्यादा ऊंचाई पर फूटने वाले पटाखे जलाने, पतंग उड़ाने और लेजर किरणें उत्सर्जित करने पर भी रोक लगा दी है। यह आदेश मंगलवार को मुंबई के पुलिस के उपायुक्त (संचालन) द्वारा जारी किया गया।

आदेश में कहा गया है कि पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के संचालन, गुब्बारों के उड़ने, ऊंचाई पर फूटने वाले पटाखे जलाने, पतंग उड़ाने और प्रकाश उत्सर्जक वस्तुओं के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जुहू एअरोडोम और नौसैनिक अड्डा आईएनएस शिकरा के आसपास मुक्त हवाई क्षेत्र में विमानों के सुरक्षित संचालन के लिए खतरा पैदा होने के संबंध में कई रिपोर्ट मिली थीं। आदेश के मुताबिक, ये वस्तुएं विमानों के सुरक्षित रूप से उड़ान भरने और जमीन पर उतरने की प्रक्रिया में कोई बाधा न उत्पन्न करें, इसके लिए तत्काल जरूरी कदम उठाने की जरूरत थी।

यही कारण है कि मुक्त हवाई क्षेत्र में उड़ान के संबंध में 60 दिन के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति विमानों के संचालन में बाधा उत्पन्न करने के इरादे से किसी शख्स को ऐसी गतिविधि में लिप्त पाता है, तो उसे तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |