2024 में लोकतंत्र के उत्सव का बनें गवाह, G-20 प्रतिनिधियों को पीएम मोदी ने किया आमंत्रित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अतिथि देवो भव’ के लोकाचार पर जोर देते हुए बुधवार को जी-20 प्रतिनिधियों को 2024 के आम चुनावों के दौरान भारत आने और ‘लोकतंत्र के उत्सव’ का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया। गोवा में बुधवार को जी-20 पर्यटन मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन सत्र में मोदी का एक रिकॉर्डेड संदेश प्रसारित किया गया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि पर्यटन में सौहार्दपूर्ण समाज बनाने की क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कहा जाता है कि आतंकवाद बांटता है, लेकिन पर्यटन एकजुट करता है।”

भारत में वर्ष 2024 में होने वाले अगले आम चुनाव का उल्लेख करते हुए मोदी ने जी-20 प्रतिनिधियों को ‘लोकतंत्र की जननी’ में ‘लोकतंत्र के उत्सव’ को देखने के लिए देश आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा, ‘‘करीब 10 लाख मतदान केंद्रों के साथ, आपके लिए इस त्योहार को देखने के लिए स्थानों की कोई कमी नहीं होगी।” उन्होंने विभिन्न जी-20 देशों के मंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों को बधाई दी और कहा, ‘‘मैं अतुल्य भारत में आप सभी का स्वागत करता हूं।”

अतुल्य भारत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे एक लोकप्रिय अभियान की टैगलाइन भी है। मोदी ने कहा, ‘‘भारत की यात्रा सिर्फ दर्शनीय स्थलों की यात्रा के बारे में नहीं है बल्कि यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे लंबे समय तक महसूस किया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘अतिथि देवो भव’ कहा गया है, जिसका अर्थ है कि अतिथि भगवान का रूप होते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में केंद्र सरकार ने भारत में पर्यटन के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पर्यटन क्षेत्र को अपने सुधारों के केंद्र बिंदु के रूप में रखा है।” उन्होंने जी-20 मंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों से गोवा, इसकी प्राकृतिक सुंदरता और त्योहारों को जानने व समझने का आग्रह किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |