अयोध्या यात्रा के बाद इंदौर वासियों को वृंदावन यात्रा करवाएंगे संजय शुक्ला, श्री कृष्ण की जयकारे के साथ 600 नागरिक रवाना

इंदौर: इंदौर से मंगलवार शाम को भगवान श्री कृष्ण की जय जयकार के साथ 600 श्रद्धालुओं का समूह मथुरा वृंदावन की यात्रा पर रवाना हुआ। विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आयोजित अयोध्या यात्रा की अपार सफलता के बाद अब मथुरा वृंदावन की यात्रा का सिलसिला शुरू किया गया है। विधायक संजय शुक्ला ने पिछले साल अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से अयोध्या यात्रा पर 1 महीने में एक वार्ड के नागरिकों को ले गए थे। इस यात्रा को अपार सफलता मिली। इस यात्रा के कारण बडी संख्या में धान सभा क्षेत्र क्रमांक एक में रहने वाले नागरिक अयोध्या जाकर भगवान राम के जन्म स्थली के दर्शन कर सकें। इस यात्रा की अपार सफलता के बाद अब विधायक संजय शुक्ला के द्वारा मथुरा वृंदावन यात्रा का सिलसिला आज से शुरू किया गया है।

आज सबसे पहले वार्ड क्रमांक 11 के 600 नागरिक मथुरा वृंदावन यात्रा पर रवाना हुए। यह सभी नागरिक भागीरथपुरा में पुलिस चौकी के सामने स्थित माता मंदिर पर एकत्र हुए। मंदिर पर पूजा अर्चना करने के पश्चात इन सभी यात्रियों को शोभायात्रा पूर्वक रेलवे स्टेशन ले जाया गया। इस शोभा यात्रा का क्षेत्र के नागरिकों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन एक्सप्रेस से यह सभी यात्री मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर रवाना हुए। इन यात्रियों के साथ विधायक संजय शुक्ला भी रवाना हुए है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |