हर घर आंगन योग, एक विश्व एक स्वास्थ्य के संदेश के साथ योग दिवस की शुरूआत, एक साथ 21 हजार से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

रायपुर: हर घर आंगन योग के संदेश के साथ आज 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित जोरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं सहित 21 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर राज्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि योग हमें कई बीमारियों से मुक्त कर शरीर को निरोगी बनाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में योग आयोग निरंतर काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ में योग का वातावरण बना है। लोग पहले से ज्यादा जागरूक हुए हैं और योग कर रहे हैं। स्वस्थ दिनचर्या की दिशा में लोग आगे बढ़ रहे हैं। आज हर वर्ग के लोग योग कर रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग अपनाएं और जन-जन तक योग के महत्व को प्रचारित करें।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग बहुत आवश्यक है। योग हमारे शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाता है। योग आयोग लोगों के भीतर योग चेतना विकसित करने का काम कर रहा है, आज प्रदेश में लगभग 40 से ज्यादा योग केंद्र खोले जा चुके हैं, क्योंकि यह आज की जरूरत है। भीषण कोरोना काल में योग ने लोगों के प्राण रक्षक के रूप में महती भूमिका निभाई है

विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन योगाभ्यास से हम स्वस्थ रहेंगे, बीमारी नहीं होगी, ज्यादा खर्च नहीं होगा। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के नेतृत्व में आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है कि लोग योग के प्रति जागरूक हुए हैं। योग लोगों के जीवन का एक हिस्सा बन गया है। लोगों की जीवनशैली में आमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। विधायक मोहन मरकाम ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को तंदरुस्त रहने के लिए योग करना चाहिए। योग हमारी पुरातन विद्या है।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक छविराम साहू ने योग की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि योग शरीर, मन और प्रकृति की समरसता का प्रतीक है। योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि का संयोग है। योग दर्शन में इसे अष्टांग योग भी कहा जाता है। योग के बाह्य साधनों यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार से मानसिक एवं शारीरिक रोग-विकारों से मुक्ति मिलती है, मन शांत होता है। योग शारीरिक ऊर्जा स्तर बढ़ाने मन और भावनाओं के संतुलन में उपयोगी है। ईश्वर का ध्यान कर पूरे मनोयोग से योग साधना करने से व्यक्ति का अनंत ऊर्जाओं से साक्षात्कार होता है।

राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में अतिथियों के साथ ही साथ बड़ी संख्या में आए लोगों ने पद्मासन, ताड़ासन, हलासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, धनुरासन, मकरासन, नौकासन, पवन मुक्तासन, भुजंगासन, शवासन, कपालभाती, ग्रीवाचालन, अनुलोम-विलोम जैसे योग के अभ्यास किए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |