देश के प्रथम गांव माणा, बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम में भी देश, विदेश के श्रद्धालुओं ने किया योग

देहरादून/चमोलीः उत्तराखंड के चमोली जिले अंतर्गत देश के प्रथम गांव माणा, भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम और जनपद रुद्रप्रयाग स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में बुधवार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश, विदेश के हजारों श्रद्धालुओं ने योगाभ्यास किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वाइब्रेंट विलेज एवं देश के प्रथम गांव माणा में योग गुरु नरेंद्र बडवाल के निर्देशन में लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हुकुम सिंह पंखोली ने बताया कि वाईब्रेंट विलेज माणा में योग दिवस पर स्थानीय लोगों सहित देश, विदेश के सैलानियों ने उत्साह के साथ योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बद्रीनाथ मंदिर प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा योग शिविर लगाया गया

अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। बद्रीनाथ में योग आचार्य रघुवीर सिंह बर्त्वाल के मार्ग निर्देशन में योगाभ्यास किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं जनपद चमोली में योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील रतूडी ने बताया कि योग शिविर में देश, विदेश के 50 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया और योग आचार्य से योग के गुर सीखे।

योगाभ्यास में बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, मंदिर समिति प्रभारी अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, डॉ. हरीश गौड़, डॉ. टीएस रावत सहित आयुष विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड, नगर पंचायत, तीर्थ पुरोहित सहित देश विदेश के तीर्थयात्रियों ने योगाभ्यास किया। दूसरी ओर, भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम में भी विभिन्न देशों से आए श्रद्धालुओं ने भी योगाभ्यास किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |