PM मोदी 27 जून को करेंगे मध्य प्रदेश का दौरा, दो वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को भोपाल एवं शहडोल के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री इस दिन भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेन – भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर – को यहां रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके बाद वह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

चौहान ने कहा कि इसी दिन वह शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर गौरव यात्राओं के समापन पर रानी दुर्गावती को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा,“वीरांगना रानी दुर्गावती भारत के शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक हैं। हम सब उनको अत्यन्त श्रद्धा और आदर के भाव से देखते हैं। रानी दुर्गावती का बलिदान अकबर की फौज से लड़ते-लड़ते 24 जून 1564 को हुआ था। हम हर साल बलिदान दिवस पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं।”

रानी दुर्गावती चन्देल गढ़ा साम्राज्य की शासक व महारानी थीं। चौहान ने कहा, “इस बार राज्य सरकार ने तय किया है कि 22 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्राएं शुरू आरंभ होंगी। ये यात्राएं बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिंगरामपुर (जबेरा-दमोह), उनके जन्म स्थान कालिंजर किला (उत्तरप्रदेश) और धौहनी (सीधी) से आरंभ होकर शहडोल पहुंचेंगी।”

उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा की शुरुआत बालाघाट में 22 जून को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीरांगना दुर्गावती को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर करेंगे। वहीं, भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल से देश के 10 लाख बूथ पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से पार्टी के 2,500 नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। इसलिए मोदी के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |