30 लाख पद खाली, लेकिन भर्ती के नाम पर युवाओं की आंख में झोंकी गई धूल…खड़गे का मोदी सरकार पर आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली होने के बावजूद केंद्र सरकार रिक्त पदों को भरने के नाम पर युवाओं की आंखों में धूल झोंक रही है। उन्होंने यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की विरोधी है, जिस वजह से वह खाली पदों को नहीं भर रही है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार की प्राथमिकता कभी भी खाली  पद भरने की नहीं रही है।

2014 के मुक़ाबले केंद्र सरकार में सिविलियन नौकरियों के ख़ाली पद दोगुना हो गए हैं। सरकारी महकमों में कुल मिलाकर 30 लाख पद ख़ाली हैं।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘संवेदनहीन मोदी सरकार दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों की विरोधी है, तभी वह इन ख़ाली पदों को नहीं भर रही ! कुछ हज़ार भर्ती पत्र बांटकर, मोदी जी वाहवाही बटोरने की क़वायद में, युवाओं की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं !”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |