राजधानी में हुई इस घटना के बाद पीसी शर्मा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, दबंगों की दबंगाई को लेकर कही ये बात

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। हाल ही में भोपाल से खुलेआम गुंडागर्दी देखने को मिली है। यहां पर कुछ लोगों ने गले में पट्टा डालकर एक युवक को कुत्ते की तरह बर्ताव किया। फिल्मी स्टाइल में युवक को जानवर बनाकर माफी मंगवाईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथ में बेल्ट लेकर कुछ लोग युवक को मारने की धमकी दे रहे हैं।

गुंडों के चंगुल में फंसा युवक वीडियो में गिड़गिड़ाता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर किए पोस्ट को लेकर कुछ लोग युवक से नाराज हो गए। यह वीडियो टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक को डराया धमकाया जा रहा है। साथ ही धर्मांतरण करने का दवाब बनाया जा रहा है। पीड़ित हाथ जोड़कर बोल रहा भाई मैं मियां भाई बनने के लिए तैयार हूं।

गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले में एक्शन लिया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में हुई गुंडागर्दी के वायरल वीडियो के जांच के आदेश दिए है। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल कमिश्नर से 24 घंटे के भीतर इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। मंत्री ने कमिश्नर को जांच के निर्देश और सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा मानव के साथ मानव का इस तरह का व्यवहार निंदित है। मामले की सत्यता की जांच कर कड़ी कार्रवाई करें।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

उधर इस मामले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा का बयान सामने आया है। शर्मा ने कहा कि युवक के गले में बेल्ट बांधकर पीटने की घटना बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार बड़ी लंबी लंबी बात करती है कि एमपी से गुंडों का सफाया कर दिया है लेकिन माफिया का हौंसला बुलंद है। ये अति है, एमपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पीड़ित को पीट-पीटकर धर्म परिवर्तन करवाने के मामले में शर्मा ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है, ये बड़बोली सरकार है। भाजपा सरकार के पास ऐसी घटनाओं का कोई समाधान नहीं है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |