US कांग्रेस को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय होंगे PM मोदी, इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तें होंगे मजबूत

नई दिल्ली। 22 जून को पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी के स्वागत में अमेरिका सरकार रेड कार्पेट बिछाएगा जिसके साथ मोदी दुनिया के तीसरे सबसे ताकतवार बन जाएंगे और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन मोदी को सम्मानित करेंगे। इतना ही नहीं जो बाइडेन बहुत पहले से मोदी को अमेरिका बुलाने के लिए आतुर थे। भारत में विकास के बढ़त कदमों को और दुनिया में मोदी की लोकप्रियता देख राष्ट्रपति जो बाइडेन अमेरिका और भारत के रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं।

बता दें कि जो बाइडेन ने इससे पहले फ्रांस के इमानुएल मैक्रॉन और दक्षिण कोरिया के यून सुक येओल को ही राजकीय यात्रा और भोज के लिए आमंत्रित किया है। अमेरिका की ओर से यह सर्वोच्च राजनयिक स्वागत आमतौर पर केवल निकटतम सहयोगियों को ही दिया जाता है। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने जब से पीएम पद की शपथ ली है जब से लेकर ये मोदी की अमेरिका में पहली राजकीय यात्रा होगी। इससे पहले, अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाने वाले अंतिम भारतीय प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह थेए जो नवंबर, 2009 में अमेरिका गए थे।

नरेंद्र मोदी पहले ऐसे भारतीय पीएम होंगे जिन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को दो बार संबोधित किया। यूएस स्टेट विजिट करने वाले नरेंद्र मोदी दूसरे भारतीय पीएम बनेंगे। वह तीसरे ऐसे ग्लोबल लीडर हैं जिन्हें राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्टेट विजिट के लिए आमंत्रित किया है। सोमवार को भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर जानकारी दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |