पालघर में “आदिपुरुष” फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, लोगों ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

 पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में लोगों के एक समूह ने हाल में रिलीज हुई फिल्म “आदिपुरुष” का शो बाधित करते हुए दावा किया कि इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। मीरा-भायंदर वसई विरार (एमबीवीवी) थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने ‘राष्ट्र प्रथम’ नामक समूह से जुड़े होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि कैपिटल मॉल पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं और अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने “जय श्री राम” के नारे लगाए और लोगों को फिल्म का बहिष्कार करने को कहा। कुछ दिन पहले हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने एक बयान जारी कर ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म में ‘आपत्तिजनक कल्पनाशील दृश्यों’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने कहा था कि लाखों लोगों के पूज्य भगवान राम पर फिल्म रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर आधारित कल्पना के माध्यम से नहीं, बल्कि शास्त्रों को पढ़ने और समझने के बाद बनाई जानी चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |